शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके में एक बार फिर चोरों ने धावा बोला है। हाई सेंसटिव जोन और कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर चोरी हुई है, वह से महज 10 कदम की दूरी पर ही केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री के बंगले है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के 74 बंगले पर चोरों ने सांची पार्लर को निशाना बनाया। हाई सेंसटिव जोन और कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मिल्क पार्लर के सीसीटीवी तोड़कर चोर 50 हजार ले उड़े। मिल्क पार्लर से 10 कदम की दूरी पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और संपतिया उइके का बंगला है।
ये भी पढ़ें: रीवा में ठेकेदार के घर ईडी की दबिश: खंगाले जा रहे दस्तावेज, कार्रवाई से मचा हड़कंप
आपको बता दें कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर भी चोरी हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि जहां मंत्री रहते है, वह इलाकों ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता के घरों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

