देहरादून। श्रीराम मंदिर के बाद श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आरोप है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक ने बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है। यह मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोला है।
संयुक्त विधानसभा समिति से जांच की मांग
गणेश गोदियाल ने कहा कि करोड़ों सनातन धर्म मानने वाले लोगों की आस्था के साथ जिस प्रकार राम मंदिर में खिलवाड़ हुआ, उसी तरह अब श्री बद्रीनाथ धाम का मामला भी सामने आया है।
सत्ता प्रतिष्ठान से नियुक्त लोगों पर मंदिरों में चोरी, हीरे-जवाहरात और चढ़ावे में गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मैं इस पूरे प्रकरण की संयुक्त विधानसभा समिति से जांच अथवा न्यायिक जांच कराए जाने की मांग करता हूँ।
READ MORE: श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी! 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन, एक हफ्ते में सौंपेंगे रिपोर्ट
4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन
बता दें कि मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। जिन्हें 1 सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस समिति में सीईओ, प्रभारी अधिकारी केदारनाथ शामिल हैं। BKTC सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने इसकी जानकारी दी।

