चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के आजाद नगर पुलिस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से 35 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अब पुलिस मोबाइल के एमआईएम नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल, इंदौर में मोबाइल झपट मार की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी के तहत परिंदा गैंग से जुड़े हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक अपने महंगे शौक और मौज मस्ती के लिए मोबाइल झपट मार की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस ने 35 मोबाइल फोन बरामद किए।
पकड़े युवकों के नाम सनी और वीरू बताए जा रहे हैं। वहीं एक युवक की गर्दन पर परिंदा लिखा हुआ है। युवकों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही कि या मोबाइल व किस बेचते थे।

