इंद्रपाल सिंह, इटारसी। जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आमतौर पर आपने सोना-चांदी,नकदी या कीमती सामान की चोरी के मामले सुने होंगे, लेकिन इस बार चोर ने जो किया, वह सबको चौंका रहा है। इटारसी के राज टॉकीज के पास स्थित एक घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से अज्ञात चोर ने सिर्फ अंडरगारमेंट चोरी कर लिए।
यह भी पढ़ें: जनादेश न मिलने पर इस्तीफा देंगे सबसे अमीर MLA! 51 प्रतिशत लोगों के हाथ में संजय पाठक की विधायकी, हनुमान जी की कसम खाकर किया ये ऐलान
घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक तेजी से घर के पास आता है, पहले आसपास नजर दौड़ाता है, फिर मौका पाकर घर के बाहर बाउंड्री वॉल पर चढ़ जाता है। इसके बाद वह बेहद सावधानी से रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से केवल अंडरगारमेंट चुनकर चोरी करता है और मौके से फरार हो जाता है। जब तक घर के लोग बाहर निकलते,चोर भाग चुका था। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर परिवार और आसपास के लोग भी हैरान रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, विरोध में उतरी कांग्रेस, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोर ने बाकी कपड़ों या किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया और सिर्फ अंडरगारमेंट ही क्यों चुराए। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाना प्रभारी को मोबाइल के जरिए दी है और लिखित आवेदन देने की तैयारी कर रहा है। इस अनोखी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, वहीं पुलिस भी अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

