चंकी वाजपेयी, इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी इलाके में एक अज्ञात चोर ने बड़ी ही चतुराई से एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। गहने खरीदने के बहाने दुकान पहुंचे बदमाश ने कर्मचारी को बातों में उलझाकर सोने के जेवर से भरा पाउच चोरी कर लिया।
READ MORE: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म: पड़ोसी ने टॉफी दिलाने के बहाने घर ले जाकर की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
फरियादी ने बताया कि बदमाश बच्चों की बालियां देखने दुकान पर आया था। आरोपी लगातार उससे जेवर पंसद ना आने की बात कह भ्रमित कर रहा था। जैसे ही फरियादी दूसरी बालियां निकाल रहा था आरोपी ने पहले से वहां रखे एक पाउच पर हाथ साफ कर लिया। इसके बाद आरोपी बालियां पंसद ना आने की बात कहकर दुकान से चला गया। फरियादी आशीष को कुछ देर बाद चोरी का अहसास हुआ लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुका था। फरियादी ने बताया कि आरोपी ने जो पाउच चुराया है उसमें लगभग 6 लाख रूपए कीमत के सोने के जेवर थे।
READ MORE: नशे में खौफनाक कांड: साथ बैठकर पी रहे थे शराब, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि एक दोस्त ने दूसरे की गला घोंटकर ले ली जान
फरियादी ने तुरंत चंदन नगर पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपी की पहचान कर उसे ट्रैक किया जा सके।

