पंचकूला। शहर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां सेक्टर-12 इलाके में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पर तीन नकाबपोश बदमाश जाली का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए. गनीमत यह रही कि समय रहते घर के मालिक की आंख खुल गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बत्तर साल के दलीप कात्याल जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हैं, सोमवार की रात अपनी अड़सठ साल की पत्नी मधु कात्याल के साथ बेडरूम में सो रहे थे. कमरे में एसी चल रहा था, जिसकी वजह से उन्हें शुरुआत में किसी भी तरह की आहट सुनाई नहीं दी. इसी का फायदा उठाकर चेहरे पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात युवक ड्राइंग रूम का जालीदार दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए.

घर के अंदर आते ही सामान बिखेरना शुरू

बदमाशों ने घर के अंदर आते ही सामान बिखेरना शुरू कर दिया. उन्होंने अलमारी और पर्स की अच्छी तरह तलाशी ली. चोर घर से सोने की एक चेन, पंद्रह हजार रुपए नकद और चांदी के दो गिलास चुराकर भागने में कामयाब हो गए.

पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी

चोरी के दौरान जब घर में थोड़ी खटपट हुई, तो दलीप कात्याल की नींद अचानक खुल गई. उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आवाज लगाई, जिससे तीनों आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए. घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इन बदमाशों के अंदर घुसने और भागने की पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m