खन्ना : खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की यहां कांग्रेसी नेता पर गाज गिरी है। कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसका जालंधर में मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस पर अब राजनीति भी गरमाने लगी है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी त़ड़के राजदीप सिंह नागरा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही। तमाम जांच और दस्तावेज देखने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ जारी है। राजदीप सिंह नागरा को पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का करीबी माना जाता हैं।

यहां बता दें कि यह गिरफ्तारी और छापेमारी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है। भारत भूषण आशू को भी ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल जेल में है।
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद
- ‘अखिलेश जी, चचा साइकिल छोड़ पतंग…’ ओपी राजभर ने आजम खान से मुलाकात पर सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, किया चौंकाने वाला दावा

