दो महीने से ज्यादा चली जंग के बाद आखिरकार ईरान के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरेंडर क्र दिया है. दरअसल, ईरान पर हमले की शुरुआत से लेकर ट्रंप बार बार अपना बयान बदल रहे थे. पूरे जंग के बीच अब तक ट्रंप ने 3 बार यूटर्न लिया. सबसे पहले 28 फरवरी को ट्रंप ने यह दावा किया कि अमेरिकी हमले से ईरान में तख्तापलट हो जाएगा. उस वक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या हो गई थी. लेकिन ट्रंप का यह दावा खोखला साबित हो गया. इसके बाद ट्रंप ने 7 मार्च को ऐलान किया कि सीजफायर को लेकर ईरान से कोई बातचीत नहीं होगी. लेकिन ट्रंप अपने इस बयान पर भी नहीं टिक पाए.
फिर अप्रैल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज नाकाबंदी खुलवाने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत करने की घोषणा की. 3 अप्रैल को इसे शुरू भी किया गया, लेकिन 48 घंटे में ही ट्रंप ने इसे रोकने की घोषणा कर दी. अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिकी मीडिया एनबीसी के मुताबिक सऊदी के दबाव की वजह से ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोका.
सऊदी ने बेस देने से इनकार किया
सऊदी ने US को एयरस्पेस और बेस के इस्तेमाल से रोक दिया. सऊदी ने इस पर अमेरिका से नाराजगी भी जाहिर की. सऊदी का कहना था कि जंग की शुरुआत अगर होती है, तो इसका सीधा नुकसान खाड़ी देशों को उठाना होगा. सऊदी ने ईरान से कहा कि हम इस मामले में सिर्फ समझौता चाहते हैं. इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप खुद सामने आए. ट्रंप ने ईरान से बातचीत की वजह से प्रोजेक्ट फ्रीडम रोकने की बात कही.
क्या था प्रोजेक्ट फ्रीडम ?
रविवार (3 अप्रैल) को होर्मुज में US ने प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया था. यह ऑपरेशन होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किया गया था. अमेरिकी सेना की देखरेख में यह ऑपरेशन शुरू हुआ था. फ्रीडम के दौरान भी ईरानी जहाजों की नाकाबंदी जारी थी. अमेरिका के इस ऑपरेशन के खिलाफ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी कार्रवाई करने की बात कही. ईरान ने इस दौरान यूएई पर कई हमले किए. सऊदी पर भी ईरान हमला करने की तैयारी में था, लेकिन 48 घंटे के भीतर ही अमेरिका ने इसे खत्म करने का ऐलान कर दिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

