BKT Company Bhiwadi Protest: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के चोपनकी इंडस्ट्रियल एरिया में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। यहां स्थित बालकिशन इंडस्ट्री (BKT) में वेतन वृद्धि और बुनियादी सुविधाओं को लेकर शुरू हुआ मजदूरों का आंदोलन अब आर-पार की जंग में तब्दील हो गया है। बुधवार को दूसरे दिन भी करीब 802 एकड़ में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है, लेकिन कंपनी के गेट पर मजदूरों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

मैनेजमेंट ने की घेराबंदी, भड़के मजदूर
दरअसल, मंगलवार को विवाद तब और बढ़ गया जब कंपनी मैनेजमेंट ने धरने पर बैठे मजदूरों को रोकने के लिए गेट पर ही भारी बैरिकेडिंग करवा दी। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, मजदूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिसिया बल के प्रयोग और घेराबंदी ने आग में घी डालने का काम किया है।
मजदूरों की प्रमुख मांगें
- सम्मानजनक वेतन वृद्धि (Salary Hike)।
- कार्यस्थल पर साफ शौचालय की व्यवस्था।
- परिवहन (Transportation) की उचित सुविधा।
- बेहतर और सुरक्षित कार्य परिस्थितियां।
पुलिस छावनी बना इंडस्ट्रियल एरिया
बता दें कि भिवाड़ी के चोपनकी क्षेत्र को प्रशासन ने फिलहाल पुलिस छावनी में बदल दिया है। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की कोशिश है कि आंदोलन हिंसक न हो जाए। गौरतलब है कि भिवाड़ी की अन्य कंपनियों के श्रमिक भी इस आंदोलन पर नजर रखे हुए हैं। अगर जल्द ही प्रबंधन और मजदूरों के बीच सुलह नहीं हुई, तो यह चिंगारी पूरे इंडस्ट्रियल बेल्ट में फैल सकती है।
मैनेजमेंट का अड़ियल रवैया
सूत्रों ने बताया कि मजदूर यूनियन और प्रबंधन के बीच अब तक कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। मजदूरों का सीधा आरोप है कि कंपनी उनसे दिन-रात काम लेती है, लेकिन जब वाजिब हक की बात आती है, तो मैनेजमेंट सुनने को तैयार नहीं है। प्रशासन फिलहाल बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में जुटा है।
पढ़ें ये खबरें
- फर्जी डिप्लोमा का खेल उजागर! पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की बेटी फंसी, JE प्रमोशन रद्द; अब क्लर्क पद पर लौटने के आदेश
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!
