झारखंड के धनबाद में बुधवार को मुख्य डाकघर और उसी परिसर में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट और देवघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे रांची स्थित रीजनल पासपोर्ट कार्यालय को एक अज्ञात ईमेल प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. रांची के पासपोर्ट ऑफिस में सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को बुलाया गया. पूरे कैंपस की जांच की गई.

झारखंड के रांची, देवघर और धनबाद के पासपोर्ट ऑफिस व डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. हालांकि अब तक कहीं से भी कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के कई पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धनबाद में मुख्य डाकघर परिसर को खाली करा लिया गया है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तलाशी में जुटे हुए हैं.

देवघर में रांची से सूचना मिलने के बाद प्रधान डाकघर को अलर्ट किया गया. पोस्टपास्टर ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर डाकघर खाली कराया. यहां पर भी बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद ली गयी.
पुलिस के अनुसार धनबाद और देवघर दोनों स्थानों पर किसी भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. साइबर विशेषज्ञों की मदद से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

