​परवेज खान, शिवपुरी। जिले के बदरवास में अवैध उत्खनन रोकने गए तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने वाले खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल मुख्य आरोपियों को राउंडअप (गिरफ्तार) किया है बल्कि आरोपी के घर मे हुए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चला दिया है इसके साथ पुलिस ने तीनो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि इलाके में चर्चा है कि पुलिस एवं प्रशासन की यह कार्रवाई हुई तो सही लेकिन काफी देर से वह भी जब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया।

वायरल हुआ था धमकी का वीडियो

​आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा था, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच हड़कंप मचा दिया था। ​दरअसल, बदरवास तहसीलदार जब क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे थे, तो वहां मौजूद खनन माफिया ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए तहसीलदार को

‘रुक जाओ नहीं तो मार दूंगा गोली’: रेत माफिया बाप-बेटे के तहसीलदार को धमकाने का वीडियो वायरल

शासन-प्रशासन एक्शन मोड में आया

वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि बेखौफ खनन माफिया ने अपनी धौंस दिखाते हुए तहसीलदार से कहा ​”मैं जेल चला जाऊंगा, लेकिन तुम्हें गोली से खत्म कर दूंगा।” ​एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी को ऑन-ड्यूटी इस तरह सरेआम गोली मारने की धमकी देने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ और मीडिया ने दखल दिया वैसे ही शासन-प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। जानकारी अनूप श्रीवास्तव एसडीएम कोलारस ने दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m