दक्षिणी दिल्ली में साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात बाइक में पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10 से 15 लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया। तीनों पर कई बार चाकू से हमला किया गया, जिसमें 24 वर्षीय अली अमन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके दो दोस्त सुफियान और ऋतिक गंभीर रूप से घायल हैं। हमलावरों ने बाइक में तेल डलवाने आए तीन युवकों को घेरकर दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मार दिए।
दिल्ली के लाडो सराय में पेट्रोल पंप पर तीन युवकों पर चाकू से हमला किया, जिसमें अली अमन की मौत हो गई और दो घायल हैं। वारदात के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात करीब 11 बजे लाडो सराय स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। अली अमन अपने दोस्तों सुफियान और ऋतिक के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान 10-15 की संख्या में आए युवकों ने अचानक तीनों पर हमला बोल दिया। परिजनों के अनुसार, हमला होते ही तीनों युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।
अली अमन पर 20 से ज्यादा, ऋतिक पर 15 से 20 और सुफियान पर करीब 8 वार किए गए। हमलावर तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के समय पेट्रोल पंप पर अच्छी खासी भीड़ थी, पर किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद तीनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अली अमन को मृत घोषित कर दिया। दूसरा 23 वर्षीय सुफियान आईसीयू में है। जबकि तीसरा ऋतिक की भी हालत नाजुक है। घायलों का उपचार सफदरगंज में चल रहा है।
मृतक के रिश्तेदार यूसुफ अली खान ने बताया कि अली अमन ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह घर का इकलौता बेटा था। परिवार में मां और दो बहनें हैं। उन्होंने कहा, अली बहुत सीधा-सादा लड़का था। वहीं मृतक की मौसी बीनू ने कहा कि लोग अक्सर ऐसे मामलों में तमाशा देखते रहते है। अगर वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई होती तो मेरा लाल बच सकता था।
पुलिस अधिकारी के अनुसार तीनों महरौली स्थित इस्लाम कॉलोनी में रहते हैं। घायलों ने चार लड़कों का नाम लिया है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को पहले से जानते हैं। घटना से पहले दोनों पक्षों की मुलाकात भी हुई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

