मनोज यादव, कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता बांगो जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया है. जलभराव को देखते हुए जलाशय के 3 गेट खोले गए, जिनके जरिए 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. भारी मात्रा के पानी के बहाव को देखते हुए प्रशासन ने डाउनस्ट्रीम इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : 80th Independence Day : लल्लूराम डॉट कॉम के दफ्तर में आजादी की धूम, राष्ट्रभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जानकारी के अनुसार, मिनीमाता बांगो जलाशय 92.48% जलभराव हो चुका है. बांध पर बढ़ते दबाव को देखते हुए तीन गेट को खोलकर पानी छोड़ने के साथ नदी किनारे स्थित 35 गांवों में मुनादी कर संपत्ति हटाने की अपील की गई है.

एक तरफ जहां प्रशासन ने अलर्ट जारी कर आमजन से सावधानी की अपील की है. वहीं दूसरी ओर कार्यपालन अभियंता ने सर्वसाधारण, खनिज खदान ठेकेदारों, औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों को सूचना जारी किया है. इन सबके बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागों डैम को लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m