निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कुआं धसकने से हादसा हो गया। मां-बेटी और एक महिला मलबे में दब गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। एक महिला को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं मां बेटी को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।
सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकली में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक किसान का कुआं अचानक धंस गया। हादसे के दौरान मां और बेटी और एक महिला मलबे में दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एक महिला को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: रिश्वत दिए, काम भी नहीं हुआ! समग्र आईडी में नहीं जोड़ा पत्नी का नाम, नाराज पति एंटीना टावर पर चढ़ा
वहीं दूसरी महिला और उसकी बेटी को निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। घटनास्थल पर बडोल पुलिस मौजूद है और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, वहीं घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

