शशिकांत डिक्सेना कटघोरा: कोरबा जिले के कटघोरा से लगे सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानिए कब और कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, 25 से 30 ग्रामीण आज छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में रोपा का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बदल गया और खेत की मेढ़ पर सीधे आकाशीय बिजली आकर गिरी, जिसकी चपेट में तीन ग्रामीण आ गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आनन-फानन में तीनों को सीएचसी कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कटघोरा पुलिस मर्ग पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m