इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के हरसूद में लुटेरों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। दुकान बंद कर अपने घर जा रहे ज्वेलर्स का रुपयों और गहनों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार हो गए। बैग लेकर भागते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है । सूचना मिलने पर पुलिस भी एक्शन मोड में आई और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुड़ गई है।
READ MORE: फालूदा बना जानलेवा: खाने के बाद 4 लोग हुआ बेहोश, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
हरसूद के बीच बाजार स्थित जेवेलर्स की दुकान पर लुटेरों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जब जेवेलर्स दुकान संचालक सुंदर सोनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकल ही रहे तभी रुपयों और गेहनो से भरा बैग लेकर एक युवक फरार हो गए। मौके पर जेवेलर्स ने मदद के लिए गुहार भी लगाई लेकिन तब तक लुटेरे का दूसरा साथी बाइक लेकर आया और उसे बैठा कर मौके से फरार हो गए । बीच बाजार हुई इस घटना के बाद सभी सकते में आ गए।
READ MORE: फूड इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगीः न कोई OTP और न ही कॉल आया, खाते से उड़ गए 3 लाख, मोबाइल हैककर दिया अंजाम
इधर पुलिस को सूचना मिलते ही हरसूद पुलिस भी हरकत में आई और लुटेरों का सुराग लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो संदिग्ध युवक पल्सर बाइक से हरसूद के बाजार में गुम रहे थे। जैसे ही सुनार सुंदर सोनी ने अपनी जेवेलर्स की दुकान बंद कर दुकान में ताला लगा रहे थे तभी एक लुटेरा आता है और दुकान के बाहर दुकान संचालक के पास रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकालता है। उसी समय उसका दूसरा साथी पीछे से बाइक लेकर आता है और दोनों बाइक से फरार हो जाते है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो जाता है। अब सीसीटीवी के आधार पर पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

