सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में फालूदा जानलेवा बन गया। इसे खाने के बाद 4 लोग बेहोश हो गए। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला भितरवार कस्बे का है।
महाकाल मंदिर के पास गरजा बुलडोजर: मुस्लिम इलाके की 16 अवैध बिल्डिंग जमींदोज, भारी पुलिस फोर्स तैनात
दरअसल, डडुंमर निवासी 26 वर्षीय रवि, 14 वर्षीय मन्नू, 38 वर्षीय रेणु और 14 वर्षीय आशीष ने बीते दिनों एक ठेले पर सोमवार देर शाम फालूदा खाया था।लेकिन इसके कुछ देर बाद ही चारों की तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गए।
Special Armed Forces के जवान बने सटोरी: बटालियन के सरकारी क्वार्टर को बनाया जुए का अड्डा, पुलिस ने ढाई लाख के साथ 10 को किया गिरफ्तार
परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद SDM सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बाहर मिलने वाले खाद्य पदार्थों और उसकी गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं।

