मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में क्रूरता की सारी हदें पार करने की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को शर्मसार करती दिखाई दे रही है, जिसमें दो लोग, एक मृत गाय के शव को लोडर वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मृत गाय को गाड़ी से बांधकर घसीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो टीकमगढ़ शहर के सागर हाईवे मार्ग के नए बस स्टैंड बायपास रोड का बताया जा रहा है। जिसमें लोडर वाहन सवार लोग मृत गाय के शव को बांधकर तेज रफ्तार से जाते हुए दिखाई दे रहे है।

ये भी पढ़ें: स्टेशन चमकाने में करोड़ों खर्च, मरीजों के लिए रैंप तक नहीं; मरीज को व्हीलचेयर से पटरियों के बीच से ले जाने का VIDEO वायरल

मृत जीवों के प्रति इस तरह का क्रूर व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। अब सवाल यह है कि आखिर मृत गाय के शव के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया, क्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही प्रशासन हरकत में आएगा? क्या इन आरोपियों की पहचान कर उन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी? यह देखने वाली बात होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m