मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रभारी मंत्री के नाम से फर्जी लेटर पैड बनवा दिया। मामला तब खुला जब कर्मचारी ने हाईकोर्ट के आदेश के साथ मंत्री का फर्जी लेटर सत्यापन के लिए कलेक्टर कार्यालय में पेश किया
बीते दिनों ट्रांसफर पॉलिसी के अंतर्गत जो ट्रांसफर हुए थे, उसमें से एक MPW है, उनकी ओर से हाईकोर्ट में लगाया गया था और निर्देश प्राप्त हुए थे सुना जाए, लेकिन जब उन्होंने अपने अभिवेदन के कागज प्रस्तुत किए, उसमें हाईकोर्ट के आदेश के साथ-साथ माननीय प्रभारी मंत्री जो जिले के हैं उनका एक लेटर पैड भी प्रस्तुत किया था, जिसमें उनके ट्रांसफर निरस्त करने की अनुशंसा की गई है, जब हमने उसको देखा तो पता चला कि ये लेटर पैड फर्जी है, AI के माध्यम से बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: पटवारी ने डकारे 1.40 लाख; घूसखोरी का वीडियो वायरल, पीड़ित बोला- ‘पैसे न मिले तो कर लूंगा आत्मदाह!’
मामला गंभीर था, इसलिए संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया गया है। CMHO को जांच के निर्देश दिए हैं कि ये कार्यवाही उनके द्वारा स्वयं के स्तर से की गई या कोई और इसमें सक्रिय है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा है क्योंकि मामला प्रभारी मंत्री से संबंधित है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि कर्मचारी के.एल. बंशकार का 7 जुलाई 2026 को ट्रांसफर हुआ था, फर्जी लेटर के जरिए वो ट्रांसफर रुकवाना चाहता था। जांच के बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस जांच भी शुरू कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


