मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडके साथ मारपीट और लाखों रुपए छीनने का मामला सामने आया है, पीड़ित नाबालिग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, कार्रवाई न होने से नाराज युवा के एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां एसपी के हस्तशिप के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE: जहरीली शराब कांड: एमपी सरकार ने किया जांच आयोग का गठन, 3 माह में देनी होगी रिपोर्ट

दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बदान मोहल्ला का है, जहां के निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया की सुबह करीब 10 बजे वह अपने साथी हरदयाल रजक और शेरा के साथ बैकुंठी से एक ग्राहक से टेंट के सामान के 8 लाख 17 हजार 500 रुपए लेकर पुराना बस स्टैंड जा रहा था। इसी दौरान नए बस स्टैंड के पास देवा कुचबंदिया ने अपने तीन चार साथियों के साथ उसे रोक लिया।  उन्होंने नाबालिग से पैसों की मांग की, जब उसने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।  

इस दौरान हरदयाल रजक और शेरा डरकर वहां से भाग गए, आरोपियों ने नाबालिग से 2 लाख 17 हजार 500 रुपए जबरन छीन लिए, इसके बाद आरोपी उसे जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर टोरिया नामक जगह पर ले गए। जब नाबालिग के परिचित राजा और कल्लू जब उसे तलाशते हुए टोरिया पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें आता देख नाबालिग को वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। 

READ MORE: फर्जी पासपोर्ट रैकेट में एसटीएफ का बड़ा खुलासाः बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल

घटना के बाद परिजन नाबालिग को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे, लेकिन पीड़ित का आरोप है की कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद नाबालिग ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, एसपी के हस्तशिप के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m