मुकेश सेन, टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले के पलेरा तहसील क्षेत्र के बराना गांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी पानी की टंकी और पाइपलाइन के बावजूद 2 साल से एक बूंद पानी नहीं मिला। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया।

बराना गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी और घर-घर बिछाई गई पाइपलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। नल-जल योजना गांव में पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है, पानी नहीं मिलने से महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पलेरा तहसीलदार पहुंचे।

ये भी पढ़ें: श्रम निरीक्षक या ठेकेदार! सरकारी आवास से चल रही थी फर्म, पिता के नाम से फर्म बनाकर सरकारी टेंडर लेने के आरोप

उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण टंकी से नीचे उतरे और प्रदर्शन समाप्त किया। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी पानी सप्लाई शुरू कराने की बात कही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m