मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में स्थित सिद्ध सागर तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुखद हादसे से वे बेहद व्यथित हैं और उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
READ MORE: जामुन खाने निकले थे 4 दोस्त, तलैया में नहाते समय 3 मासूम पानी में डूबे, चौथे ने भागकर दी खबर, लेकिन तब तक…
4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे से प्रभावित प्रत्येक परिवार को शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत और सहायता संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।
गांव में शोक का माहौल
सिद्ध सागर तालाब में हुए इस हादसे के बाद पूरे अस्तोन गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच में जुटा है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


