मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनौर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंडेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: पीएम आवास का पैसा डकार गए अफसर! बड़वानी में फर्जी निकासी पर भड़के ग्रामीण, CEO को घेरा

कुंडेश्वर धाम से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बछरावनी निवासी परिवार सावन सोमवार के अवसर पर कुंडेश्वर धाम के दर्शन करने आया था। दर्शन कर गांव लौटते समय नरसिंहगढ़ से राखड़ भरकर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: पिता पर हत्या का दाग, बेटे पर पॉक्सो का शिकंजा, पवित्र प्रधान का बेटा हितेश गिरफ्तार, अपराध की ‘विरासत’ पर उठे गंभीर सवाल

गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में की तोड़फोड़

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल माता-पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m