चेतन योगी, देवास। बरसात का मौसम आते ही जंगली जानवर सुखी जगह छुपने लगते है,तो कही घरो में भी घुस जाते है। इसी का ताजा उदाहरण देवास शहर की अष्ट विनायक कॉलोनी में देखने को मिला जहाँ एक घर की वॉशिंग मशीन में जहरीला नन्हा कोबरा आराम फरमा रहा था। साँप को देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और घबराने लगे इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
READ MORE: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा: शिवपुरी में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के खिलाफ नारेबाजी
कोबरा सांप को देख परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसे वाशिंग मशीन से भगाने का प्रयास किया। लेकिन उसे भगाने में असफल होने पर तत्काल साँप पकड़ने वाले को सूचना दी। सूचना मिलते ही साँप पकड़ने वाला शाहिद अली नामक युवक मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वॉशिंग मशीन के हिस्से खोलकर जहरीले कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला और कोबरा सांप को घने जंगल मे छोड़ दिया।
READ MORE: PWD इंजीनियर की मौत का मामला: भाई ने पति, सास-ससुर पर लगाया साजिश का आरोप, पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल
सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले शाहिद ने बताया कि यह कोबरा सांप इंडियन प्रजाति का कोबरा साँप का नन्हा बच्चा है जिसमे पैदा होते से ही जहर होता है,अगर यह किसी को कांट ले तो तत्काल अस्पताल पहुँचे और इलाज करवाए और अगर टोना टोटका,झाड़ फूक में पड़ोगे तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


