तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में होने जा रहे चुनाव में वोट देने का अधिकार केवल बंगाल में रहलेवाले लोगों को मिलेगा. हम ऐसे किसी को यहां वोट नहीं देने देंगे जो दिल्ली या बिहार में हुए चुनाव में वोट डाल चुके हैं. तृणमूल के दूसरे सबसे बड़े नेता ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा-अगर कोई तीन महीने पहले बिहार में वोट डालने वाला अब यहां वोट डालने आता है, तो तृणमूल कार्यकर्ता उसे वोट नहीं देने देंगे.

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में भाजपा बाहरी वोटरों के मतों से जीतना चाहती है, जो हम नहीं होने देंगे. बंगाल में कई गैर-बंगाली हैं, मुझे उनसे कोई आपत्ति नहीं है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है. चुनाव आयोग ने नये वोटर लिस्ट में करीब एक करोड़ पुराने नाम को काट दिया है. SIR ट्रिब्यूनल में विचाराधीन 27 लाख लोगों को इस बार वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा. वोटरों को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर है. वोटर लिस्ट के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग के सामने एक नयी चुनौती रख दी है.

TMC के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक आप सभी मतभेदों को भुलाकर पार्टी की जीत के लिए काम करें. अभिषेक ने एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया है. उन्होंने पार्षदों को अलग से यह भी समझाया कि TMC के बिना उनका कोई वजूद नहीं रहेगा.

अभिषेक बनर्जी ने पार्षदों को एक विशेष संदेश दिया. उन्होंने कहा- यह मेरा चुनाव नहीं है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, ऐसा नहीं होगा. जो सर्वेक्षण सामने आए हैं, उनके अनुसार सभी का कहना है कि ममता बनर्जी आ रही हैं. इसलिए आत्मसंतुष्टि की कोई गुंजाइश नहीं है. पुराने और नए सभी को साथ लेकर चलें.

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा- भाजपा ऐसा माहौल बना रही है कि वे सत्ता में आ रहे हैं. शोर हर जगह फैल चुका है. तृणमूल के 27 लाख वोट गायब हो गए हैं. दरअसल, SIR में कई लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. इसका असर नतीजों पर बहुत पड़ेगा.

महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सब मिलकर काम करें. उन्होंने कहा- हमारी पार्टी में अभी भी कई मतभेद और अहम की भावनाएं हैं. यह चुनाव ममता बनर्जी का चुनाव है. अगर कोई खामी रह जाती है, तो बाद में कोई बवाल नहीं होगा. अगर कोई गुटबाजी है, तो अगले पंद्रह दिनों तक उससे दूर रहें. दूसरे शब्दों में, आज की बैठक में एक बार फिर यह बात साफ हो गई कि वे पूरी ताकत से चुनाव में उतरने का आह्वान कर रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m