पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा दोबारा मतदान (Repoll) के आदेश के बाद, अभिषेक बनर्जी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बीजेपी को चुनौती दी कि वे चाहे जितनी ताकत लगा लें, वे उनके चुनावी मॉडल को नहीं हरा पाएंगे। अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, “मेरे ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ को कमजोर करने के लिए ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग’ के 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे”.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने के फैसले पर BJP के तरफ से आए बयानों पर कड़ा जवाब दिया. उन्होंने बीजेपी नेता अमित मालवीय के डायमंड हार्बर मॉडल का ढहना बयान की अलोचना की.

अभिषेक बनर्जी ने फालता में दोबारा मतदान पर BJP के आरोपों का कड़ा जवाब दिया. उन्होंने BJP के ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ ढहने के बयान को खारिज करते हुए ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग’ को फालता से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. बनर्जी ने अपनी मॉडल की मजबूती दोहराई और कहा कि BJP अपने सबसे ताकतवर लोगों को भेजे, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी.

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तुम्हारे ‘बांग्ला विरोधी’ गुजराती गैंग और उनके प्यादे ज्ञानेश कुमार के लिए मेरी ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ को जरा सा भी नुकसान पहुंचाने के लिए दस जन्म भी कम पड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है, सब ले आओ. मैं पूरे भारत संघ को चुनौती देता हूं, फल्टा आओ. अभिषेक ने कहा कि अपने सबसे ताकतवर लोगों को भेजो, दिल्ली से किसी ‘गॉडफादर’ को भेजो. अगर तुममें हिम्मत है, तो फल्टा से चुनाव लड़ो.

अभिषेक बनर्जी का ये बयान तब सामने आया, जब शनिवार को BJP नेता अमित मालवीय ने चुनाव आयोग के उस निर्देश पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें 144-फल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों, जिनमें सहायक बूथ भी शामिल हैं, इनमें दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया गया था. अमित मालवीय ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि डायमंड हार्बर मॉडल ढह रहा है. अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर का भी प्रतिनिधित्व करते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m