बलौदाबाजार। जिले के पलारी में फर्जी ट्रांसफर आदेश के जरिए सरकारी कर्मचारी को स्थानांतरण का लाभ दिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बीजेपी के जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल, ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA) करण कुमार देवांगन और रवि कुमार सेन के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गया और उसे असली बताकर सरकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।
रायपुर। राजधानी रायपुर में 1.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच करते हुए रायपुर पुलिस ने देशभर में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक कैश, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार के काले पेपर, कांच की प्लेट्स समेत ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
रायपुर. रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जांच में पेपर लीक मामले में इनकी संलिप्तता पाई गई है.
तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –
3 मजदूरों की मौत: पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 7 की हालत गंभीर
एम्स दीक्षांत समारोह: आमंत्रण पत्र में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ नहीं विधायक, महापौर तक का नाम!
हाईकोर्ट की अवमानना मामले में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस जारी, जानिए क्या है पूरा मामला…
बड़ी खबर: अकाल मौतों का कारण बन रहा ‘ब्लू वाटर’ होगा प्रतिबंध, आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम का ऐलान…
दर्दनाक हादसा: 3 साल के मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, मचा हड़कंप
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

