रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद में 22 मई से लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि पानी के विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया। मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

अंबिकापुर। विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच का विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक ओर जहां विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में तो वहीं नायब तहसीलदार के खिलाफ जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गरियाबंद। जिले के पैरी नदी पर बने कूकदा पिकअप वियर में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक-युवती की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवती नहाते समय गहरे पानी में चली गई और उसे बचाने उतरा युवक भी नदी की तेज गहराई में समा गया। काफी तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में करोड़ों रुपये की एलपीजी गैस हेराफेरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी संतोष सिंह ठाकुर और उसके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और होटल में छिपकर रह रहे थे। इससे पहले पुलिस इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

narayana

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

पानी के विवाद में मर्डर: पार्षद ने साथियों संग मिलकर की युवक की हत्या, सबूत मिटाने रेत में गाड़ दिया शव

विधायक-नायब तहसीलदार विवाद अपडेट: दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज, एक पर जमानती तो दूसरे पर गैर जमानती धाराओं में…

कूकदा पिकअप वियर में डूबने से युवक-युवती की मौत, रायपुर के थे दोनों, दोस्तों संग पहुंचे थे पिकनिक मनाने

डेढ़ करोड़ का धान घोटाला: समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर होगी FIR, खाद्य अधिकारी ने दिए निर्देश

पंडवानी गायिका तीजन बाई रायपुर एम्स में दाखिल, फेफड़ों में पानी भरने के साथ निमोनिया की शिकायत, प्रशंसक स्वस्थ घर लौटने की कर रहे कामना…

करोड़ों का LPG गबन कांड : फरार पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे, जिला खाद्य अधिकारी समेत 4 आरोपी पहले जा चुके हैं जेल

1.16 करोड़ का धान घोटाला : खरीदी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, किसानों के 3742 क्विंटल धान गबन का आरोप

नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज : बस्तर में बारिश से लोगों को मिली राहत, गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

शराब प्रेमियों सावधान! बेखौफ चल रहा था मिलावट का खेल, 4 कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाए

Looteri Dulhan : रायपुर की लूटेरी दुल्हन! लव मैरिज के बाद सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार, पति बोला- बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई…

Ebola संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : Raipur Airport पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच

विश्रामपुर विवाद पर कांग्रेस की PC : दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा – क्या प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहा? FIR दर्ज कराने धरने पर बैठना पड़ा…

रायपुर निगम में बवाल: भाजपा पार्षदों ने अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से नहीं हटाने पर दी तालाबंदी कर प्रदर्शन की चेतावनी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H