Today’s Top News: असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि चुनावी रैली में जाते समय उनके और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले को निशाना बनाया गया। गोगोई ने इस घटना के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चरित्र शंका में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की हत्या कर बीमारी का रंग देने की कोशिश को पुलिस ने महज 24 घंटे में नाकाम कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
धमतरी। भखारा पुलिस ने बैंक खाताधारकों से धोखाधड़ी और बड़ी रकम के गबन के मामले में एसबीआई कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लंबे समय तक कियोस्क के माध्यम से खाताधारकों के साथ वित्तीय अनियमितता की। मामले में कुल 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपये की राशि के गबन का आरोप है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। महिला के रक्षाबंधन पर मायके नहीं आने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
जगदलपुर। सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी मौत के बाद नहीं, बल्कि उसके जिंदा रहते हुए पिंडदान कर दे। जगदलपुर में सामने आई यह घटना इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पिंडदान करने वाले पिता के मुताबिक उनकी बेटी ने ऐसा फैसला लिया, जिसके बाद उन्होंने उसे अपने जीवन से पूरी तरह से अलग करने का फैसला कर लिया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
असम में पूर्व CM भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, कार के टूटे शीशे, देखें Video…
लिव-इन पार्टनर की हत्या: सेप्टिक टैंक में छिपा दिया शव, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा
बेटी जिंदा है… फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता
किसानों से 21.37 लाख की धोखाधड़ी, धान खरीदकर नहीं किया भुगतान, आरोपी गिरफ्तार
कस्टम मिलिंग मामले में ED की जांच तेज, सरकार से मांगी जानकारी, 400 पन्नों का भेजा जवाब
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
CG News : गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 58 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
‘हॉकी की नर्सरी’ में जनवरी तक बिछ जाएगा नया टर्फ, होगा अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन…
CG Crime News : शिक्षक के भेष में हैवान! ब्लैकमेल कर छात्रा को बनाया हवस का शिकार
महिला की संदिग्ध मौत: दोबारा कब्र खोदकर निकाला गया शव, मायके पक्ष ने जताई थी हत्या की आशंका
फुटू निकालने खेत गई थी बच्ची, करंट की चपेट में आने से मौत, परिवार में पसरा मातम
लोक कला दलों के लिए खुशखबरी, वाद्य यंत्रों की खरीदी पर मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन की अंतिम तारीख
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में ‘मां’ का अपमान, CM साय ने भावुक कविता से दी नसीहत
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



