Today’s Top News : ट्रिपल मर्डर मामले में TI और ASI सस्पेंड, टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा लौटा युवक, CAF जवान ने साली-चाचा ससुर को गोलियों से भूना, आकाशीय बिजली गिरने से स्कूली छात्र की मौत, घर में मिली पति-पत्नी की लाश… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : राजनादगांव। जिले के नवागांव में हुए आपसी विवाद के चलते तीन व्यक्तियों की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने चिखली चौकी प्रभारी अरुण नामदेव और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) इब्राहिम खान को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग के 12 टीआई और एसआई का तबादला भी किया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मंगला धुरी पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में एक साथ चार टीके लगाए जाने के कारण बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. नदी में युवक की लाश मिलने के बाद शिनाख्ती प्रक्रिया कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. घर में युवक की मौत से मातम पसरा हुआ था. रिश्तेदारों को सूचना भी दे दी गई थी. तभी अचानक दरवाजे पर वही शख्स खड़ा हो गया, जिसे सभी ने मृत मान लिया था. मौजूद कुछ लोग उसे देखकर भूत-भूत चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन धीरे-धीरे यकीन हुआ कि वह असल में जिंदा है. अब सवाल है कि जिस युवक का शव घर में है, वह किसका है.
कोरबा। जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलियां दाग दीं। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई और बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कूल में छात्र की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है।
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव में बुधवार को घर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (40 वर्ष) और उसकी पत्नी जमुना बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों गांव में ही छोटा सा होटल चलते थे. पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –