बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांव के ही एक साइको किलर ने पुरानी रंजिश, अंधविश्वास, गाली-गलौज और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए 8 लोगों को शराब में सुहागा देकर मार डाला, जबकि एक व्यक्ति जिंदगी और मौत की जंग जीतकर बच गया। पुलिस ने आरोपी राम सहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आज मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनिज संपदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरे मिलने से क्षेत्र की संभावनाओं को नई मजबूती मिली है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है. यह उपलब्धि क्षेत्र में हीरे के बड़े भंडार की संभावनाओं का संकेत है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में हुए अपहरण और फिरौती के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत किराना व्यवसायी गिरीश यादव को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि इस वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –
CG में बड़ा हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
CG Crime : 8 दिनों में सुलझी हत्या की गुत्थी, बेटा ही निकला पिता का हत्यारा
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दरगाहों और उर्स में डीजे बैन वाले आदेश पर लगाई रोक
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद हवा में उछला बाइक सवार, रौंगटे खड़े कर देगा हादसे का वीडियो
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

