दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रतापपुर पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों ने “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” के नारे लगते नजर आए।

सड़क हादसे के बाद भड़की थी हिंसा
जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर की है, जहां बीते दिनों सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग भी लगा दी थी। इस बीच हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर को बेदम मारते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 132, 221, 121(1), 191(2) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला।
वहीं आगजनी के मामले में बीएनएस की धारा 324(5) के तहत मुकेश उर्फ सीजय पैंकरा और दिपेश पैंकरा के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
डायल 112 टीम पर हमले का वीडियो
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पारस नाथ पैकरा (32) पुत्र दीपेश पैकरा
रामकेवल पैकरा (26) पुत्र रामबली पैकरा
अभय पैकरा (20) पुत्र संतोष पैकरा
शिवसागर पैकरा (29) पुत्र प्रेमसाय पैकरा
करम साय पैकरा (31) पुत्र गणेश पैकरा (संतोष पैकरा का ड्राइवर)
मुकेश पैकरा उर्फ सीजय (23) पुत्र मोहर लाल पैकरा
प्रकाश पैकरा उर्फ जीरा (20) पुत्र महेन्द्र प्रसाद पैकरा
नरेश (22) पुत्र धरम पैकरा
पुलिस ने जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आरोपी ग्राम बैकोना, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रतापपुर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने निकाला जुलूस
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

