Top 5 Fastest Deliveries in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने कमाल कर दिया. अशोक ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में ऐसी रफ्तार दिखाई, जिसके कारण स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उन्हीं की चर्चा होने लगी. आइए जानते हैं इस लीग के इतिहास की टॉप बॉल.

Top 5 Fastest Deliveries in IPL History: इन दिनों आईपीएल 2026 का रोमांच है. 19वें सीजन के 9वें मुकाबले में एक किसान के बेटे ने इतिहास रच दिया है. उसने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में यह कमाल हुआ है. जिस गेंदबाज ने यह कमाल किया है वह कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रहे अशोक सिंह हैं, जो किसान परिवार से आते हैं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अशोक ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से बॉल फेंक दी, जिसके दम पर उन्होंने न केवल इस सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अपने नाम किया, बल्कि दिग्गज शॉन टेट और उमरान मलिक की ‘रफ्तार वाली फेहरिस्त’ में भी खलबली मचा दी है. अशोक घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेकर सुर्खियों में आए थे. उस टूर्नामेंट में भी उन्होंने 150 kmph की स्पीड से गेंद डालकर महफिल लूटी थी. अब उन्होंने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर यह कमाल कर दिखाया है.

16वें ओवर की आखिरी गेंद से रचा इतिहास

आईपीएल 2026 के 9वें मैच में अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 154.2 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज बॉल रही. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह स्पीड निकाली, जिसका सामना ध्रुव जुरेल ने किया. गेंद गोली की रफ्तार से आई और निकल गई. बल्लेबाज जुरेल को भनक भी नहीं लगी. वह क्रीज पर खड़े रहे और एक भी रन नहीं बना सके. सिर्फ 23 साल की उम्र में अशोक शर्मा ने इस तेज गेंद से सनसनी मचा दी है.

उमरान मलिक और मयंक यादव जैसी रफ्तार

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक आईपीएल इतिहास में 154 किमी/घंटा या उससे अधिक की रफ्तार छूने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. उनसे पहले उमरान मलिक और मयंक यादव यह कारनामा कर चुके हैं. उमरान आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बॉलर हैं. उमरान ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 157 kmph की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी. उमरान तब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा थे.

आईपीएल में सबसे तेज गेंदें

शॉन टेट – 157.7 kmph

लॉकी फर्ग्यूसन – 157.3 kmph

उमरान मलिक – 157.0 kmph

मयंक यादव – 156.7 kmph

एनरिक नॉर्किया – 156.2 kmph

मयंक यादव – 155.8 kmph

नंबर 1 पर शॉन टेट का नाम

नंबर एक पर शॉन टेट हैं, जिन्होंने 2011 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 157.7 kmph की रफ्तार से बॉल फेंकी थी. यह मैच 12 अप्रैल 2011 को सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ था. आईपीएल के इतिहास में जब भी ‘रफ्तार के सौदागरों’ की बात होती है, तो ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट (Shaun Tait) का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने 14 साल पहले जो कीर्तिमान रचा था, उसे आज भी कोई तोड़ नहीं पाया है.

कौन हैं अशोक सिंह?

अशोक राजस्थान से आते हैं. जयपुर के पास एक गांव के रहने वाले अशोक के पिता किसान हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि दो बेटों को क्रिकेटर बनाया जा सके, इसलिए बड़े भाई ने अपना करियर छोड़ दिया, ताकि अशोक गेंदबाजी कर सकें. करियर के शुरुआती दौर में अशोक की गेंदों में सटीकता नहीं रहती थी, लेकिन पिछले 2 सालों में उन्होंने खुद को एक बेहतरीन बॉलर के रूप में तैयार कर लिया है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान के लिए उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट निकाले थे. इसी प्रदर्शन को देखते हुए गुजरात टाइटंस ने अशोक को 90 लाख रुपये में खरीदा था. वह अब तक 4 फर्स्ट क्लास, 7 लिस्ट ए और 12 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास में 14, लिस्ट-ए में 13 और टी20 क्रिकेट में 24 विकेट निकाले हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m