नेपाल में फ्लैश फ्लड ने हालात बिगाड़ दिए हैं. नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. नेपाल में आई बाढ़ के बाद 320 भारतीयों को अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. इसी क्रम में  इंफोसिस के टॉप एग्जीक्यूटिव लक्ष गोपीसेट्टी के लापता होने की खबर है. इंफोसिस की तरफ से ऑफिशियल बयान जारी कर कंपनी ने बताया कि वह निजी यात्रा पर नेपाल गए थे.

इस तबाही के कारण सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं. इंफोसिस ने कहा है कि गोपीसेट्टी से संपर्क करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना कंपनी की पहली प्राथमिकता है. 

इंफोसिस ने जानकारी दी है कि वह नेपाल दौरे पर गए थे और बाढ़ आने के बाद से ही लापता हैं. वह निजी यात्रा पर नेपाल गए थे और बाढ़ के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. कंपनी ने आगे कहा कि उनकी तत्‍काल प्राथमिकता उन्‍हें ढूंढना, उनसे संपर्क करना और उनकी सुरक्षा तय करना है. 

टॉप एग्जीक्यूटिव लक्ष गोपीसेट्टी इंफोसिस की सब्सिडियरी कंपनी Infosys Public Services, Inc. के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं. यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के पब्लिक सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करती है.

फ्लैश फ्लड की चपेट में आने के बाद उनका कोई पता नहीं चल सका है. इंफोसिस ने भी इसकी पुष्टि की है. कंपनी ने कहा कि वह नेपाल में संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के संपर्क में हैं और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल में बाढ़ से प्रभावित इलाकों से भारतीय नागरिकों को निकालने की कोशिश जारी है. भारत ने नेपाल को संकट से निपटने के लिए हर संभव मदद देने की तैयारी भी जताई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m