डोकलाम और गलवान के मास्टरमाइंड जनरल झाओ जोंगकी पर अब कार्रवाई करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीन अहम राजनीतिक जिम्मेदारियां छीन ली है. चीन की सर्वोच्च सैन्य कमान में बड़ा फेरबदल हुआ है. सेंट्रल मिलिट्री कमीशन से दो वरिष्ठ अधिकारियों झांग यूशिया (Zhang Youxia) और लियू झेनली (Liu Zhenli) को भी हटा दिया गया है. कार्रवाई के बाद सात सदस्यीय राज्य CMC में सिर्फ दो सक्रिय सदस्य रह गए हैं. वहीं 12 नेशनल पीपल्स कांग्रेस सांसदों की सीटें भी गई हैं.
झाओ जोंगकी को चीन की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था ‘चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस’ की सदस्यता से पूरी तरह हटा दिया गया है.
जनरल झाओ जोंगकी फरवरी 2016 में चीन की वेस्टर्न थिएटर कमांड के पहले कमांडर बने थे. यह चीन की सेना की ऐसी कमान है, जो तिब्बत, शिनजियांग और भारत से लगी सीमा के बड़े हिस्से में सैन्य गतिविधियों को देखती है. वहीं, झांग यूशिया और लियू झेनली को हटाए जाने का में कारण अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह है.
झांग यूशिया और लियू झेनली को हटाने के बाद चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में अब सिर्फ दो सक्रिय सदस्य रह गए हैं. इनमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं.
यह कार्रवाई चीन की सेना में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है. वहीं, झाओ जोंगकी की सदस्यता बुधवार खत्म कर दी गयी. झाओ ने 2017 के डोकलाम गतिरोध और 2020 में भारत के साथ गलवान घाटी झड़प के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वेस्टर्न थिएटर कमांड की कमान संभाली थी.
26 अगस्त को चीन की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था ने झाओ को 14वीं नेशनल कमेटी की स्टैंडिंग कमेटी से हटाने का फैसला किया.
15 जून 2020 को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए. उस समय झाओ इसी वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रमुख थे. झाओ पर कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब चीन की सेना के कई बड़े अधिकारियों को हटाया जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


