पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित हाई-सिक्योरिटी प्रेसीडेंसी जेल से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला आया है. तलाशी के दौरान आफताब अंसारी की सेल से आईफोन समेत कई स्मार्टफोन, दो राउटर, पेनड्राइव, कार्ड रीडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. जेल अधिकारियों ने प्रेसिडेंसी जेल में अचानक तलाशी अभियान चलाया था. इसी दौरान अफताब अंसारी के ठिकाने से ये सामान बरामद हुआ.
हेस्टिंग्स थाने में नई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है. इतनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
प्रेसिडेंसी जेल की में बंद आतंकी अफताब अंसारी के पास से प्रतिबंधित सामान मिले हैं. उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात आतंकी आफताब अंसारी की सेल से तलाशी के दौरान कई प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. अफताब अंसारी के पास से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
कोलकाता पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन डिवाइस का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा था और जेल के अंदर से किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क तो नहीं किया जा रहा था.
राजधानी कोलकाता स्थित हाई-सिक्योरिटी प्रेसीडेंसी जेल में बंद डॉन आफताब अंसारी वर्ष 2002 में कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता है. विशेष तलाशी अभियान के दौरान अंसारी के पास से एक iPhone समेत तीन स्मार्टफोन, दो वाई-फाई राउटर, एक वायरलेस इयरफोन और 31,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं.
अफताब पहले भी जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है. जेल में रहते हुए उसके पास से पहले भी सिम कार्ड बरामद हो चुका है. 2002 में हुए कोलकाता अमेरिकन सेंटर आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


