कनाडा के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. पूर्वी राज्यों में कनाडा के जंगल की आग का धुआं, टेक्सास में भीषण बाढ़ और पश्चिमी राज्यों में 68 बड़ी जंगल की आग ने हालात गंभीर बना दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंगलों का सही प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कनाडा पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दी. ट्रंप का आरोप है कि कनाडा की वजह से जहरीला धुआं अमेरिका तक पहुंच रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इस प्रदूषण से अमेरिका को हो रहे नुकसान की कीमत कनाडा को चुकानी होगी.
कनाडा के जंगलों में लगी आग का धुआं अमेरिका पहुंचने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को निशाने पर लिया है. उन्होंने साफ साफ कहा है कि कनाडा अपने जंगलों का सही से प्रबंधन नहीं कर पा रहा है. जिसकी वजह से वहां लगी आग का जहरीला धुआं अमेरिका के कई राज्यों तक पहुंच रहा है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मके माध्यम से कहा है कि कनाडा अपने जंगलों और झाड़ियों की सफाई तथा रखरखाव ठीक से नहीं कर रहा है. गंदी, प्रदूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हवा अमेरिका में फैल रही है, और यह हवा संयुक्त राज्य अमेरिका प्रभावित कर रही है. इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता.
ट्रंप के मुताबिक, इस धुएं से अमेरिका को होने वाला आर्थिक नुकसान अकल्पनीय है. उन्होंने कनाडा पर जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा है कि कनाडा भी लगाया. हर साल यही समस्या दोहराई जाती है और इसका बोझ अमेरिकी नागरिकों को उठाना पड़ता है.
स्विस एयर क्वालिटी कंपनी IQAir के मुताबिक शुक्रवार को शिकागो की हवा दुनिया में दूसरी सबसे खराब दर्ज की गई. नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर के अनुसार पूरे अमेरिका में इस समय 68 बड़ी जंगल की आग जल रही हैं. करीब 10 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी एयर क्वालिटी अलर्ट के दायरे में है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

