Bilaspur News Update, बिलासपुर। मुर्गा पालन सेट का उपकरण दिलाने का झांसा देकर रेलवेकर्मी के बेटे से 15 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़िए पूरी खबर
तारबाहर पुलिस के अनुसार, रेलवे कंट्रक्शन कॉलोनी में रहने वाले देवाशीष श्रीवास्तव की मां रेलवे में नौकरी करती हैं। उन्होंने मोबाइल में इंडिया मार्ट इंवारन मेंटल मुर्गा पालन करने का सेट बेचने का विज्ञापन देखा। उन्होंने विज्ञापन में दिए मोबाइल नम्बर में संपर्क किया। उपकरण लेने के लिए उत्तर प्रदेश लखनऊ बुलाया। श्री श्रीवास्तव पैसा लेकर लखनऊ गए।
वहां उन्हें सीपी सिंह व एक अन्य व्यक्ति मिले। दोनों ने उन्हें कंपनी एंट्री कराने के नाम पर 1 लाख रुपए लिया। उसके बाद 14 लाख रुपए की डीडी बनवा लिया। उसके बाद दोनों उन्हें कार से उपकरण दिलाने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। लखनऊ के रास्ते में दोनों ने एक होटल में गाड़ी रूकवाई। सीपी सिंह सिगरेट पीने और उसका साथी बाथरूम करने जाने की बात कहकर निकल गए। कुछ देर बाद दोनों उन्हें चकमा देकर गाड़ी लेकर भाग गए। उसके बाद उनका मोबाइल लगातार बंद मिल रहा है।
शहर लौटने के बाद श्री श्रीवास्तव ने तारबाहर थाने में जाकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। तारबाहर पुलिस ने घटनास्थल लखनऊ होने के कारण शून्य के सीपी सिंह व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर डायरी लखनउ भेजने की तैयारी कर रही है।
SECR से चलने वाली ट्रेनें रद्द
बिलासपुर। यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने एवं दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण एसईसीआर से चलने वाली व गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी।
24 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी।
25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26 एवं 29 सितम्बर को गाड़ी संख्या 17007 चपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी।
25 व 29 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चपल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते चपल्ली जाएगी।
27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी।
गणेश विसर्जन पर बदलेगा ट्रैफिक रूट
बिलासपुर। आईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश में यातायात पुलिस ने गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए विस्तृत यातायात रूट प्लान तैयार किया है। गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आयोजकों को सड़क सुरक्षा और समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के पचरीघाट हैप्पी स्ट्रीट और छठ घ सरकंडा को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आरक्षित किया गया है। दोनों विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों पर आवश्यक यातायात व्यवस्था की गई है। साथ ही कनेक्टिंग रोड पर आवश्यकता के अनुसार डायवर्जन किया जाएगा, ताकि गणेश झांकी, शोभायात्रा और जुलूस के दौरान आम नागरिकों को परेशानी न हो।

यातायात पुलिस ने सरकंडा, मोपका सहित आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूस और झांकियों को छठ घाट में प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की है। वहीं कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा, तिफरा सहित शहरी क्षेत्रों से आने वाली गणेश प्रतिमाओं को पचरीघाट में विसर्जन के लिए भेजा जाएगा। अधिक भीड़ की स्थिति में व्यवस्था संभालने के लिए गणेश उत्सव समितियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक और वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


