तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पटेहरा तालाब में शनिवार को एक रूह कपा देने वाला हादसा हो गया। भाई की बरसी के कार्यक्रम के लिए तालाब गई चार किशोरियां और युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। इस हादसे में एक 10 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है।
READ MORE: स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म: तालाब के पास घर में बेसुध हालत मिली बच्ची, निगरानीशुदा बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के पीछे की कहानी बेहद मार्मिक है। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका आँचल चौधरी के भाई की एक साल पहले इसी तालाब में डूबने से मौत हुई थी। शनिवार को उसी भाई का बरसी कार्यक्रम था। घर में चल रहे अनुष्ठान के लिए परिवार की महिलाएं और बच्चे पटेहरा तालाब में दाल धोने गए थे। इसी दौरान नहाते समय एक बच्ची का पैर फिसल गया और उसे बचाने के चक्कर में चारों गहरे पानी में समा गईं।
तालाब की गहराई में डूबने से पूनम चौधरी (10 वर्ष, पिता मुकेश चौधरी) और आँचल चौधरी (20 वर्ष, पिता रामसजीवन चौधरी) की मौत हो गई। पूनम और आँचल आपस में चचेरी बहनें थीं। वहीं आँचल की सगी बहन शालू चौधरी (21 वर्ष) और अभिषेक चौधरी (11 वर्ष) को स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, जिनका इलाज सिविल अस्पताल मैहर में चल रहा है।
READ MORE: कुएं में मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी: दो दिन से लापता थी महिला, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल ,सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। रेस्क्यू टीम ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आरबीसी 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

