इमरान खान, खंडवा। संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में देर रात दर्दनाक हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। मौत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। कर्मचारी कन्वेयर बेल्ट चपेट में आ गया, इस दौरान उसका सिर लोहे से फटकर बिखर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा के लिए साथ आए नागरिकः पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली क्षेत्र में नागरिकों से किया जनसंवाद,

टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंद्र का सिर फट गया

पुलिस के अनुसार आंवलिया ग्राम निवासी रविंद्र चौहान (21) विनायक इलेक्ट्रिकल कंपनी के माध्यम से परियोजना में काम करता था। देर रात वह कन्वेयर बेल्ट के पास काम कर रहा था, तभी रविंद्र हादसे का शिकार हो गया। बेल्ट की टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंद्र का सिर फटकर बिखर गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को देख वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बीड और मूंदी पुलिस मौके पर पहुंची।

नरसिंहपुर में खूनी रंजिश: सेलून जा रहे व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

बिना सूचना दिए मशीन चालू कर दी

प्लांट की सुरक्षा टीम भी घटनास्थल पर मौजूद थी। मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया रविंद्र की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। परियोजना में ही कार्यरत मृतक के भाई अरविंद चौहान ने आरोप लगाया कि संभवतः बिना सूचना दिए मशीन चालू कर दी। जिससे रविंद्र कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। रविंद्र पिछले 36 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m