धर्मेंद्र यादव, ओरछा (निवाड़ी) बेतवा ओर जामनी नदी में डूबने से मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। तीन दिन पूर्व पृथ्वीपुर के युवक विवेक सोनी उर्फ किट्टू की मौत नहाते समय पैर फिसलने से हुई थी। आज सुबह जामनी नदी में झांसी के दो युवाओ की मौत भी नदी में नहाते समय गहराई में डूबने से हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ, होमगार्ड ओर पर्यटक गोताखोरों ने तलाश कर दोनों युवाओं के शव बरामद कर परिजनों को सूचना दे दी।

READ MORE: नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत: नहाने के दौरान हुआ हादसे का शिकार, सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठे सवाल  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह झांसी निवासी  शहजाद उर्फ आसिफ पिता हासिफ खां उम्र 16 वर्ष निवासी झांसी,अकरम पिता बहाजुद्दीन उम्र 17 वर्ष निवाड़ी झांसी जामनी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ,होमगार्ड और गोताखोर के भरसक प्रयास  कर शव को बरामद कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m