राकेश चतुर्वेदी, खातेगांव (देवास) मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर में शुक्रवार सुबह नर्मदा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय गोताखोरों व केवट समाज के लोगों को सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
READ MORE: देवास में बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की मौत, एक को बचाया गया
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी राजोर गांव के तीन युवकों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद क्षेत्र में नदी किनारे सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
READ MORE: मरीजों की जान से खिलवाड़! स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की जगह सफाई कर्मी चेक कर रही थी बीपी, हंगामे के बाद CMHO ने दिए जांच के आदेश
इससे पहले भी गुरुवार को नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक पानी में डूब गए। इस घटना में तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया था। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं, और बिना किसी सुरक्षा के नदी में नहाकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इधर इन घटनाओं के बाद भी प्रशासन ने सुरक्षा के और लोगों को रोकने के कोई उपाय नहीं किए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

