चंपावत। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में चली गई। खाई में गिरने से कार में ब्लास्ट हो गया और इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

2 लोगों की मौके पर मौत

यह पूरा मामला जिले के पिथौरागढ़ -टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का है। जहां, मरोड़ाखान और बापरू के बीच एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर कुछ कर पाता कि उससे पहले करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।खाई में गिरने के बाद शॉट सर्किट से कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

READ MORE: चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, कहा- आरोप लगना अलग है, लेकिन…

तीन लोगों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव अभियान चलाया। इस दौरान गंभीर रूप से झुलसे तीन लोंगों को आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन चल रही है।