Jaipur Road Accident: जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 200 फीट बाइपास स्थित कमला नेहरू नगर में तेज रफ्तार ट्रेलर फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में पिता और उनके तीन मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

हादसा सुबह करीब 8:46 बजे हुआ। मृतकों की पहचान राजसमंद जिले के जैतपुरा निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश और उनके तीन बेटों 11 वर्षीय रमेश, 10 वर्षीय रतन और 8 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी 35 वर्षीय कैलाशी गंभीर रूप से घायल हैं। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बागरी समाज का यह परिवार वैशाली नगर में किराए के मकान में रहता था और झाड़ू बनाकर बेचकर गुजर-बसर करता था। मंगलवार सुबह सभी लोग अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया और पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश और कैलाशी को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान चंद्रप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को नाले से बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया। पुलिस फरार चालक और खलासी की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- हरदा में फिर बारूद के जखीरे से मंडराया खतरा! स्कूल के पास मकान में भरे थे पटाखों के बक्से, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल, माता-पिता के खिलाफ शिकायत; जानें क्या है पूरा विवाद
- ब्रेकिंग : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फाइरिंग
- बंगाल-बलरामपुर के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट! दुर्गा पंडालों की सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर PAC तैनात
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के परिवारों से करेंगे मुलाकात
