अयोध्या। जिले के सरयू नदी में स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में पांच महिलाएं डूब गईं। घटना मंगलवार को सनहा गांव की है। इनमें से तीन महिलाओं का शव नदी से निकाला गया, जबकि दो अभी-भी लापता हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
एक-एक कर पांचो नदी में डूब गई
सनाहा निवासी मरियम, शाहीन, रशिदा, सजरूल एवं नाजिया मंगलवार को नदी में स्नान करने गईं थीं, तभी एक-एक करके पांचों गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगीं। एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों नदी में समा गई।
READ MORE: रामपुर को बड़ी सौगात: CM योगी ने 102 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, विपक्ष पर बोला तीखा हमला
नदी में सेल्फी लेने के दौरान हादसा
घटना, जहां हुई वहां स्नान के लिए घाट तक नहीं है। एसडीएम सविता राजपूत ने बताया कि नदी में सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों की तत्परता से देवरकोट गांव निवासी गोताखोर जीवधारी पांडेय की मदद से मरियम, शाहीन व सजरूल काे नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। शेष डूबीं महिलाओं की तलाश जारी है।
READ MORE: डिंपल यादव के लिए फैन की दीवानगी, सीने पर बनवाया टैटू, अखिलेश से की मिलाने की जिद, फिर…
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ सदर अरविंद सोनकर तथा थानाध्यक्ष रौनाही रतन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य तेज किया। प्रशासन की देखरेख में स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से लापता दो महिलाओं की तलाश जारी है। एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।

