संदीप शर्मा, विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरनपुरा वाइनशॉप के पीछे एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आज्ञाराम कॉलोनी निवासी अतुल चतुर्वेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतुल चतुर्वेदी शिक्षा विभाग में प्यून (चपरासी) के पद पर पदस्थ थे और हाल ही में वहां से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए थे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

जांच में जुटी पुलिस, वजह अज्ञात

शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया और खुद को गोली मारने के पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

‘ससुराल वाले जीने नहीं देंगे, मेरा दम घुट रहा है…’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आई खौफनाक चैट,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m