अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से गुजर रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हुए हैं।
बाइक समेत पूरा परिवार कंटेनर के नीचे दब गया
हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के झीटापाटी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार एक परिवार मुलताई की ओर से नर्मदापुरम जा रहा था, तभी दूसरी लेन से जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गया और बाइक समेत पूरा परिवार कंटेनर के नीचे दब गया।
जी राम जी योजना में जेसीबी से काम का वीडियो वायरलः सीईओ बोले- Video भेजिए जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
रेस्क्यू कर ट्रक के नीचे दबे परिवार को बाहर निकाला
घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत रेस्क्यू कर ट्रक के नीचे दबे परिवार को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

