शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने तीन युवकों की जान ले ली। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात्रि उमरेड थाना क्षेत्र के जमानिया जेठू के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रजीत उईके, रवि उईके और अमित उईके के रूप में हुई है।
READ MORE: पटवारी ने किया सुसाइड: नायब तहसीलदार पर अवैध दबाव का आरोप, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार थे। रात के समय खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जोरदार टकरा गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उमरेड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
READ MORE: दरियादिली या नीले ड्रम का डर? पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा, इश्क के आगे झुका रिश्ता
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार और खड़े वाहनों को लेकर बार-बार सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

