देहरादून. पुलिस विभाग ने देहरादून में थाना प्रभारियों का तबादला किया है. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थाना प्रभारियों के फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है. जारी आदेशों के मुताबिक अलग-अलग कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नया दायित्व दिया गया है.

आदेश के मुताबिक निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से कोतवाली ऋषिकेश का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर भेजा गया है. वहीं निरीक्षक हरिओम राज चौहान को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सैल पुलिस कार्यालय भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें : अफवाहों पर ध्यान न दें…नगरासू स्थित गुरुद्वारे में अरदास लंगर और यात्रियों के आवाजाही सुचारू रूप से जारी, जानिए क्या है पूरा विवाद
इसके अलावा निरीक्षक राकेश गुसाई को रिजर्व पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है. निरीक्षक कमल कुमार लुण्टी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से थाना रायवाला भेजा गया है. निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जवाबदारी सौंपी गई है. वहीं निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है.
बता दें कि बीते दिनों भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के अलावा पीपीएस के अफसर और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया था. जिसके तहत भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पहले रिद्धिम अग्रवाल के पास ये जिम्मेदारी थी. वर्तमान में वे पुलिस महानिरीक्षक (अपराध और कानून व्यवस्था) बनाई गई है.

