शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में आज यानी 1 जून से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मोहन यादव कैबिनेट की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी की गई नई तबादला नीति के तहत आगामी 15 जून तक विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किए जा सकेंगे। यह प्रक्रिया स्वैच्छिक (Voluntary) और प्रशासनिक (Administrative) दोनों आधारों पर की जा रही है।

भोपाल हवाई यात्रियों के लिए बड़ा झटका: आज से मुंबई-हैदराबाद समेत कई उड़ानें बंद, 25% तक बढ़ सकता

जिला स्तर पर शुरू हुए पुलिसकर्मियों के तबादले

तबादला नीति लागू होते ही पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर जिलों में उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और लंबे समय से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक आधार पर बदला जा रहा है।

MP सड़क हादसे में मां-बेटी की मौतः खरगोन में बाइक से भिड़ी टेंपो ट्रैवलर, सगाई में जा रहे 17 लोग घायल

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। स्कूल शिक्षा विभाग सहित कई अन्य प्रमुख विभागों ने 1 जून तक जिलों में पदस्थ सभी श्रेणी के अधिकारियों की पूरी डिटेल और प्रोफाइल मांगी है, ताकि नीति के तहत ट्रांसफर किए जा सकें। एनएचएम ने संविदा (Contractual) पर पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। तबादला चाहने वाले संविदा कर्मियों को 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर पहुंचे उज्जैनः अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह भी थे साथ,

कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी हुई नीति

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को हुई कैबिनेट बैठक में इस नई तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को वर्ष 2026 की आधिकारिक तबादला नीति जारी की थी, जो आज से प्रभावी हो गई है। 15 जून तक चलने वाली इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के प्रशासनिक अमले में बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, FIR के बाद 3 दिन तक भोपाल में छिपा था आरोपी समर्थ

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m